dharma sangrah

इस दशहरे पर बनाएं बंगाल की लोकप्रिय यह खास मिठाई

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (14:38 IST)
Highlights 
  • इस दशहरे पर क्या बनाएं।
  • केसरी रस मलाई बनाने की सरल विधि।
  • रस मलाई कैसे बनाते हैं बताइए।
ALSO READ: घर आएगा गुड लक, दशहरा पर्व पर बनाएं ये खास 5 पकवान, अभी नोट करें
 
Bengali sweets : बंगाली मिठाइयों में लोकप्रिय रही रस मलाई, रसगुल्ला आदि को घर पर बनाना बेहद आसान है। इसे नरम पनीर के गोले बनाकर तैयार किया जाता है। खासकर बंगाली त्योहारों तथा समारोहों में इस का आनंद घर-घर में लिया जाता है। तो देर किस बात की आप भी इस दशहरे के त्योहार पर बनाएं यह खास मिठाई। अभी ट्राय करें... 
 
केसरी रस मलाई
 
सामग्री : 200 ग्राम ताजा पनीर या दो लीटर दूध, पौन लीटर दूध (अलग से), दो चम्मच मिल्क पाउडर, एक चम्मच नींबू रस, एक चम्मच फैट फ्री दही, बारीक कटे बादाम व पिस्ते, दो कप शकर, पांच कप पानी, 4-5 केसर के लच्छे।
 
विधि : 2 लीटर दूध उबाल लें और इसमें दही व नींबू रस मिला लें। पांच-दस मिनट उबालें। फिर तैयार पनीर को पानी से निथार लें और साफ कपड़े में बांधकर रात भर रख दें। इस पनीर के एक से डेढ इंच मोटे गोले बना लें। एक पैन में पांच कप पानी और एक कप चीनी डालकर उबालें। उबलने के बाद इसमें पनीर के गोले डालकर करीब 15 मिनट तक उबालें।
 
दूसरे पैन में दूध में एक कप शकर डाल लें। मिल्क पाउडर मिलाएं और आधा होने तक उबाल लें। ध्यान रहे कि दूध पैन के तल में न चिपके। दूध थोड़ा ठंडा होने पर उसमें पनीर के तैयार गोले डाल दें। ऊपर से इलायची पाउडर, बादाम-पिस्ता व केसर मिला लें और फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें। बंगाल की यह लोकप्रिय मिठाई घर पर बना कर आप त्योहार का खास आनंद उठा सकते हैं।

ALSO READ: Dussehra 2024: दशहरे पर इन जायकेदार व्यंजनों से करें घर आए मेहमानों का स्वागत
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

अगला लेख