suvichar
✕

स्वामी विवेकानंद की यह कहानी बदल देगी आपकी जिंदगी

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2023 (15:48 IST)
Swami Vivekanand Story: हर साल 4 जुलाई को भारत में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई जाती है। स्वामी विवेकानंद आज भी कई युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत हैं। स्वामी जी को शिक्षा और हिंदू धर्म के पुनरुद्धार का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने काफी कम आयु में भारत का नाम विदेश में रोशन किया है। उनके विचार और भाषण के ज़रिए विदेश में भारत की अलग पहचान बनी है। आज भी भारत के अलावा कई देशों में स्वामी जी को याद किया जाता है और उनके बारे में बच्चों को पढ़ाया जाता है। आज का युवा एक सही मार्गदर्शन के लिए स्वामी विवेकानंद के विचार को पढ़ना पसंद करता है। विवेकानंद के विचार एक युवा में उर्जा भरने के लिए काफी हैं। साथ ही ऐसी कई किस्से हैं जो आज भी एक सफल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसी ही एक किस्सा आपकी जिंदगी के प्रति सोच को बदल सकता है या आपको सफल जीवन का राज़ बता सकता है। चलिए जानते हैं इस कहानी के बारे में......

स्वामी विवेकानंद की प्रेरक कहानी
यह बात तब की है जब विवेकानंद अमेरिका में थे। स्वामी जी ने के बार पुल पर खड़े कुछ लड़कों को नदी में अंडे के छिलके पर पत्थर मारने की कोशिश करते हुए देखा। वे लड़के बुरी तरह से असफल हो रहे थे और कोई भी इनमे से सफलता हासिल नहीं कर पा रहा था। कुछ देर तक लड़कों को देखने के बाद स्वामी जी लड़कों के पास पहुंचे और उन्होंने इस खेल में शामिल होने को कहा। 
 
इसके बाद स्वामी जी ने अंडे के छिलके पर कई बार निशाने लगाए और हर बार उनका निशाना एक दम सटीक होता था। लड़के स्वामी जी की सटीकता को देखकर हैरान हो गए। तभी एक लड़के ने स्वामी जी से इस युक्ति के बारे में पुछा। स्वामी जी बहुत शांति से उत्तर देते हुए कहा कि 'आप जो भी कर रहे हैं, उसमे अपना पूरा दिमाग लगाएं।' 

 
आज की लाइफस्टाइल में हमारे लिए यह कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। जीवन में सफलता के लिए हमे सिर्फ एक चीज़ पर अपना ध्यान केन्द्रित करना होता है। डिस्ट्रक्शन के कारण हम अपने मुख्य लक्ष्य पर ध्यान नहीं देते हैं। साथ ही अगर हम अपने लक्ष्य या कार्य पर पूरी तरह से ध्यान लगाएं तो हमारे असफल होने के चांस काफी कम हो जाएंगे।  
 
उद्धरण के लिए आज किसी भी चीज़ के बारे में पढ़ने के लिए लोग किताब से ज्यादा विडियो देखना पसंद करते हैं। आज के समय में लोग विडियो से भी ज्यादा शॉर्ट्स या रील देखना पसंद करते हैं। क्योंकि इंसान के दिमाग को हर मिनट कुछ नया चाहिए जिससे उसका दिमाग सिर्फ एक चीज़ पर फोकस करने से थके नहीं। अगर हम किताब पर ध्यान देते हैं तो हम उस नॉलेज के साथ कई शब्द सीखते हैं। साथ ही एक चीज़ पर ध्यान करने से वि चीज़ हमे ज्यादा अच्छे से याद रहती है।  
ALSO READ: स्वामी विवेकानंद से संबंधित 10 प्रश्न उत्तर

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख