dharma sangrah

राष्ट्रीय युवा दिवस: आपको जरूर जानना चाहिए विवेकानंद जी के जीवन की ये 7 खास बातें

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (09:42 IST)
Vivekananda Jyanati 2024
 

swami vivekananda life things : विवेकानंद जी युवाओं के लिए हमेशा आदर्श थे, रहे हैं और हमेशा रहेंगे।  स्‍वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को हमेशा प्रेरित किया है। वे आज भले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनके विचार आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

12 जनवरी को उनकी जन्म जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर जानें स्‍वामी विवेकानंद जी के जीवन की 7 खास बातें, जो हमें आज भी जीने का उचित मार्ग दिखलाती हैं। आइए जानते हैं- 
 
1. स्‍वार्थी नहीं सेवक बनें- जी हां, प्रेम जिंदगी व स्वार्थ मृत्‍यु है। इसलिए उन्हें सेवा करने की चाहत हैं वे अपने सारे स्‍वार्थ, गम, नाम और यश की चाहतों की पोटली बनाकर समुद्र में फेंक दें। निस्वार्थ होने से धर्म की परख होती है।
 
2. बिना डर के जिए- विवेकानंद के अनुसार हर इंसान की एक बार मृत्‍यु होगी। इसलिए मेरा जन्‍म सिर्फ बड़ा काम करने के लिए हुआ है। इसलिए बिना किसी डर के, किसी कायरता के अपने काम में लगे रहें।
 
3. खुद को कमजोर न समझे- अपने आत्‍मविश्‍वास को बढ़ाने के लिए कभी भी खुद के बारे में ऐसा नहीं सोचे मैं कमजोर हूं, परेशान हूं, पापी हूं, दुखी हूं। हमेशा शेर बनकर जिएं। आत्‍मविश्‍वास अपने आप आएगा।
 
4. उम्मीद न छोड़े- कभी उम्मीद नहीं छोड़े। जब तक वह कार्य पूरा नहीं हो जाता इसमें लगे रहे। विवेकानंद कहते हैं हमेशा मुस्कुराते रहे। यह आपको देव उपासना की तुलना में भगवान के ज्यादा करीब ले जाएंगा।
 
5. खुद पर विश्वास- आत्‍मविश्‍वास सफलता का सबसे बड़ा स्रोत है। स्‍वामी विवेकानंद जी हमेशा से युवाओं को कहते रहे हमेशा खुद पर विश्वास करें। उन्‍होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और खुद पर भरोसा करने के लिए कहते हैं।
 
6. ताकतवर बनो- स्‍वामी विवेकानंद ने शरीर की ताकत को मन के साथ आध्यात्मिक तौर पर मजबूत बनाने और आत्‍मविश्‍वास बढ़ाने के लिए अनिवार्य माना है। विवेकानंद के मुताबिक गीता पढ़ने से पहले फुटबॉल खलेकर ताकतवर बनने की नसीहत दी ताकि युवा फौलादी बनें और मजबूत संकल्प के साथ धर्म समझ सकें। साथ ही अधर्म से मुकाबला कर सकें।
 
7. अपने पैरों पर खड़े हों- कभी भी किस्मत के भरोसे नहीं बैठे। पुरुषार्थ यानी मेहनत के दम पर ही खुद की किस्मत बनाएं। खुद से जिम्‍मेदारी उठाओं। खड़े हो जाओ, साहसी बनो और शक्तिमान बनो। सभी शक्तियां खुद के पास है। बेहतर कल के लिए आज के काम नियत करें। इस तरह अपना भविष्य अपने हाथों से बनाएं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

ALSO READ: Vivekananda Essay: राष्ट्रभक्त स्वामी विवेकानंद पर हिन्दी में निबंध
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख