• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

हम्पी ने यांग को हराया

कोनेरू हम्पी यांग विश्व महिला शतरंज
नालचिक (भाषा) ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी चीन की शेन यांग को हराकर विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुँचने से एक ड्रॉ की दूरी पर आ गई हैं।

शीर्ष वरीयता प्राप्त हम्पी ने यांग को हराकर दो मुकाबलों के इस चरण में 1-0 की बढ़त बना ली। अब सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए उन्हें बस एक ड्रॉ की जरूरत है।

इस बीच पूर्व विश्व चैम्पियन अंतोआनेता स्टीफानोवा को स्वीडन की पिया क्रामलिंग ने क्वार्टर फाइनल में हराकर उलटफेर कर दिया।