• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

सानिया 91वें स्थान पर पहुँची

सानिया मिर्जा महिला रैंकिंग टेनिस
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 21 स्थान गिरकर ताजा महिला रैंकिंग में 91वें स्थान पर आ गई हैं।

बीजिंग ओलिम्पिक में पहले राउंड में बाहर हो जाने वाली सानिया पिछले सप्ताह 70वें स्थान पर थीं। सानिया लंबे समय से कलाई की चोट से परेशान हैं। इसी चोट के कारण वे यूएस ओपन से भी हट गई थीं।

इस बीच यूएस ओपन चैम्पियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने सर्बिया की अना इवानोविच को अपदस्थ कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इवानोविच तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। यूएस ओपन की उपविजेता सर्बिया की येलेना यांकोविच दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।