Daily Horoscope
✕

योगेश्वर दत्त, जोगिंदर सिंह, कृपाशंकर इंदौर आए

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2018 (22:02 IST)
इंदौर। भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित ओलम्पिक पदक विजेता दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त, 40 बार हिंद केसरी, रूस्तमें हिंद और भारत केसरी का खिताब हासिल कर चुके, कॉमनवेल्थ चैंपियन जोगिंदर सिंह व अर्जुन पुरस्कार विजेता दंगल कोच कृपाशंकर बिश्नोई सहित शहर के कई नामी पहलवान रविवार को इंदौर में थे।


दरअसल ये पहलवान भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर खेल प्रकोष्ठ के संयोजक मान सिंह यादव पहलवान के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शहर में आए थे।

इस अवसर पर इंदौर शहर के सैकड़ों खेलप्रेमी, इंदौर की तमाम व्यायामशालाओं के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पहलवान उपस्थित थे।

यह समारोह 21 जनवरी रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जावरा कंपाउंड परिसर इंदौर में आयोजित किया गया था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख