शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Wrestler Sakshi Malik
Written By
Last Modified: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 (23:15 IST)

साक्षी मलिक की ब्वायफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से हुई सगाई

साक्षी मलिक की ब्वायफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से हुई सगाई - Wrestler Sakshi Malik
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की कांस्य पदकधारी पहलवान साक्षी मलिक की रविवार को अपने पहलवान ब्वायफ्रेंड सत्यव्रत कादियान से रोहतक स्थित निवास पर सगाई हुई। इस 24 वर्षीय महिला पहलवान ने मीडिया में सत्यव्रत के बारे में बात की थी।
सत्यव्रत के पिता सत्यवान पहलवान अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा, यह निजी कार्यक्रम था। केवल लड़के और लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने इसमें शिरकत की और यह बहुत बढ़िया रहा। 
 
सत्यव्रत 22 साल के हैं और साक्षी से दो साल छोटे हैं। वे अपने पिता के रोहतक के अखाड़े में ट्रेनिंग करते हैं और 2010 यूथ ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं। दोनों के बीच कुश्ती टूर्नामेंट के दौरान प्यार हुआ।
 
सत्यव्रत के बारे में साक्षी कह चुकी हैं, वह बहुत सहयोग करता है और मेरे सपने को अपना सपना समझता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
महेन्द्र सिंह धोनी बने वनडे के दूसरे सबसे सफल कप्तान