dharma sangrah
✕

अर्जुन के लिए संदीप और हरदीप नामांकित

Updated: शनिवार, 6 मई 2017 (15:06 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ ने प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए फ्रीस्टाइल पहलवान संदीप तोमर और ग्रीको रोमन पहलवान हरदीप तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए कुलदीप मलिक का नाम खेल मंत्रालय को भेजा है।
 
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को बताया कि रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पहलवान संदीप तोमर (57 किग्रा) और 2016 की एशियाई चैंपियनशिप में उपविजेता रहे हरदीप (98) का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है।
 
महासंघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए महिला कोच कुलदीप मलिक का नाम भेजा है। मलिक रियो ओलंपिक में भारतीय कोच थे, जहां साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता था। मलिक राष्ट्रीय कैंप के भी कोच हैं। इसके अलावा लाइफटाइम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए आरसी सारंग, अनिल कुमार, जयप्रकाश और सतीश के नाम भेजे गए हैं। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख