dharma sangrah
✕

मरे-फेडरर के मैच में बारिश नहीं बनेगी 'खलनायक'

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (17:40 IST)
लंदन। गत चैंपियन एंडी मरे और सात बार के चैंपियन स्विट्‍जरलैंड के रोजर फेडरर के बीच मौजूदा विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में आज होने वाले हाईवोल्टेज क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बारिश कोई बाधा नहीं पहुंचा पाएगी।
              
सेंटर कोर्ट पर ऐसी छत है जो बारिश की स्थिति में बंद की जा सकती है, जिससे मुकाबलों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचेगी। इस तरह के बंदोबस्त का फायदा स्थानीय खिलाड़ी जोहाना कोंटा तथा सिमोना हालेप के बीच हुए मुकाबले में मिला था और यह मुकाबला बारिश के बावजूद बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो गया था। 
              
उल्लेखनीय है कि सेंटर कोर्ट पर बंद होने वाली छत बनी हुई है लेकिन नंबर वन कोर्ट पर यह काम 2019 तक पूरा होगा। नंबर वन कोर्ट पर दूसरी सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच और टामस बेर्दिच के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की आशंका में खेला जाएगा। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख