• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Weight lifter, Deepak lather, Commonwealth youth games
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 सितम्बर 2015 (18:30 IST)

भारोत्तोलक दीपक लाठेर को राष्ट्रमंडल युवा खेलों में स्वर्ण

Weight lifter
एपिया। भारतीय भारोत्तोलकों ने यहां पांचवें युवा राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन मंगलवार को भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई जब दीपक लाठेर ने 62 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
 
यह भारोत्तोलन में भारत का दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले सोमवार को जामजंग डेरू ने 56 किलोवर्ग में पहला स्थान हासिल किया था।
 
पंद्रह बरस के दीपक ने कुल 258 किलो वजन उठाया जिसमें स्नैच में 120 किलो उठाकर राष्ट्रमंडल युवा खेलों में नया रिकॉर्ड भी कायम किया। इसके अलावा क्लीन और जर्क में 138 किलो वजन उठाया।(भाषा)