manglik dosh calculator
✕

अब रिंग में नहीं दिखेगा अंडरटेकर का जलवा

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (16:17 IST)
डब्ल्यूडब्ल्यू के फैन्स को बड़ा झटका लगा है। अब उन्हें डैडमैन के नाम से मशहूर अंडरटेकर रिंग में दिखाई नहीं देंगे। डैडमैन के नाम से मशहूर अंडरटेकर ने रैसलमेनिया33 रोमन रेंस के हाथों हार के बाद रिंग को अलविदा कह दिया है। अंडरटेकर का रिंग में आने का अंदाज ही बेहतरीन था। 
 
रैसलमेनिया का मेन इवेंट अंडरटेकर और रोमम रेंस के बीच हुआ। रोमन रेंस के स्पीयर और सुपरमैन पंच के आगे द डैडमैन की  एक न चली और रैसलमेनिया में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही अंडरटेकर को रैसलमेनिया में फिर से हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद अंडरटेकर ने रैसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया। यह रैसलमेनिया में अंडरटेकर की दूसरी हार है। इससे पहले अंडरटेकर को रैसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर को हराया था। 
 
मैच के बाद जब अंडरटेकर रिंग में उठाने की कोशिश कर रहे थे उस वक्त उनकी हालत काफी बुरी थी। फैंस भी अंडरटेकर का नाम चैंट कर रहे थे, प्रशंसकों की आखें नम थीं। अंत में रिंग में अंडरटेकर ने अपने रैसलिंग गीयर में दिखे लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने अपने ग्लव्स, कोट और हैट को उतरा दिया और रिंग के बीच में रख दिया। इससे स्पष्ट हो गया कि अंडरटेकर ने संन्यास ले लिया है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख