kundali milan
✕

अंडर-17 विश्व कप में पहली बार दिखेंगी महिला सहायक रैफरी

Updated: रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (20:17 IST)
नई दिल्ली। 6 अक्टूबर से यहां शुरू होने वाला फीफा अंडर-17 विश्व कप एक तरह से रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है क्योंकि इस फीफा पुरुष प्रतिस्पर्धा में पहली बार महिला सहायक रैफरी दिखाई देंगी।
 
फुटबॉल की विश्व संचालन संस्था फीफा ने कहा कि पहली बार पुरुष टूर्नामेंट में महिला सहयोगी रैफरियों को शामिल किया जाएगा।
 
फीफा ने कहा, ‘फीफा ने सात सहयोगी रैफरियों को चुना है, लेकिन पहली बार इसमें फीफा ने पुरूष टूर्नामेंट के लिए महिला रैफरियों को भी चुना है। संयुक्त तैयारियों में दिखे परिणाम और सुधारों से दिखा कि अब समय आ गया है जब एलीट महिला रैफरी अपने पुरुष साथियों के साथ पुरुष टूर्नामेंट में अधिकारी बनें।’ 
 
फीफा के रैफरी प्रमुख मासिमो बुसाका ने कहा, ‘हमें लगता है कि अब समय आ गया है जब एलीट महिला रैफरियों को फीफा के पुरुष टूर्नामेंट के साथ शामिल किया जाए। पिछले साल उन्होंने पुरुष मैच अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया था और अब हम उन्हें टूर्नामेंट में एक साथ काम करते हुए देखना चाहते हैं।’ (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख