Hanuman Chalisa
✕

टोकियो ओलंपिक बजट में 2 अरब डॉलर की कटौती

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2017 (10:18 IST)
टोकियो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के उपाध्यक्ष जॉन कोट्स ने शुक्रवार को टोकियो ओलंपिक 2020 की तैयारियों के लिए निर्धारित बजट में कटौती करने पर खुशी जताई है जिसके तहत अब तक बजट में 2 अरब डॉलर कम किए गए हैं।

टोकियो ओलंपिक के आयोजकों ने कहा कि उन्होंने खेलों के लिए बड़ी कटौती की है और वे आगे भी बजट में कमी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गत वर्ष सितंबर में टोकियो शहर की सरकार ने ओलंपिक आयोजकों को बजट के 30 खरब येन तक पहुंचने की चेतावनी दी थी। यह वर्ष 2013 में जापान के मेजबानी जीतने के समय निर्धारित बजट से 4 गुना अधिक है जिसने आईओसी को चिंता में डाल दिया था।

वैश्विक संस्था ने टोकियो ओलंपिक के आयोजकों को बजट में कमी करने के लिए कहा था। गत माह आयोजकों ने नए जारी आंकड़ों में बताया कि उन्होंने बजट में आकस्मिक व्यय सहित कुल प्रस्तावित बजट को 18 हजार करोड़ येन से कम करके अब 16 हजार करोड़ एन तक कर दिया है।

कोट्स ने कहा कि हम यह जानकर खुश हैं कि संशोधित बजट में करीब 2 अरब डॉलर बचाए जा रहे हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम इस काम को यहीं रोक दें। हम आगे भी बचत करने के लिए प्रयास जारी रखेंगे, क्योंकि करदाताओं के पैसे को बचाना हमारी प्राथमिकता है। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख