Hanuman Chalisa

शराब पीकर गाड़ी चलाने के संदेह में टाइगर वुड्स गिरफ्तार

सोमवार, 29 मई 2017 (23:46 IST)
वॉशिंगटन। गोल्फ सुपरस्टार टाइगर वुड्स को सोमवार को फ्लोरिडा में शराब या ड्रग्स के प्रभाव में गाड़ी चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया। पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के रिकार्ड से यह जानकारी मिली है।
 
फ्लोरिडा के जुपिटर में पुलिस द्वारा सुबह स्थानीय समयानुसार सात बजकर 48 मिनट में गिरफ्तार किए जाने के बाद 14 बार के मेजर चैम्पियन वुड्स का नाम पाम बीच काउंटी जेल में दर्ज किया गया।
 
वुड्स को हालांकि निजी मुचलके पर 10 बजकर 50 मिनट पर छोड़ दिया गया। फरवरी में पीठ की तकलीफ के कारण दुबई डेजर्ट क्लासिक से हटने के बाद से 41 साल के वुड्स प्रतिस्पर्धी गोल्फ नहीं खेले हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख