Daily Horoscope
✕

प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करेगा तैराकी महासंघ

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (15:03 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से बचने के लिए तरणतालों का उपयोग नहीं होने के कारण भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने देश भर के प्रशिक्षकों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया है। 
 
यह कार्यक्रम के तहत कई कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी जिनकी शुरुआत गुरुवार से होगी और वे 14 मई तक चलेंगी। 
 
एसएफआई के इस कार्यक्रम को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) का भी समर्थन हासिल है। इसके तहत हर दिन एक घंटे की कक्षाएं होंगी जिनमें तैराकी प्रशिक्षकों के पेशेवर विकास से जुड़ी तकनीकी और कौशल पर ध्यान दिया जाएगा। 
 
एसएफआई के कार्यकारी निदेशक वीरेंद्र नानावती ने कहा, ‘इस दौरान हम कुछ नहीं कर सकते है, इसलिए हमें इस स्वर्णिम दौर का उपयोग करना होगा जबकि सभी प्रशिक्षक उपलब्ध रहेंगे।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘तैराकी की अधिकतर चैंपियनशिप गर्मियों में होती हैं लेकिन अभी हम कुछ नहीं कर सकते। प्रशिक्षक नियम, तकनीक, अभ्यास कार्यक्रम आदि के बारे में सीखकर इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं।’ (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख