sundarkand
✕

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप से सुशील ने लिया नाम वापस

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (22:04 IST)
कृपाशंकर बिश्नोई (अर्जुन अवॉर्डी) 
 
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने 27 फरवरी से किर्गिजस्तान में होने वाली एशियन कुश्ती चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। सुशील इस बात से चिंतित हैं कि अगर वे इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हैं तो कहीं उनकी घुटनों की चोट और अधिक न बढ़ जाए।


सुशील ने 21 फरवरी को भारतीय कुश्ती संघ को एक पत्र लिखकर 27 फरवरी से 4 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही भारतीय कुश्ती टीम से अपना नाम लेने की जानकारी दी। सुशील इस बात से चिंतित हैं कि अगर वे इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हैं तो कहीं उनकी घुटनों की चोट और अधिक न बढ़ जाए।

एशियन चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 74 किग्रा भार वर्ग के भारतीय प्रतिनिधित्व चुनने के लिए हुए ट्रॉयल्स में दौरान के भी वे अपनी चोट से जूझ रहे थे। सुशील चोट को लेकर कोई भी खतरा नहीं लेना चाहते हैं और अब उनकी प्राथमिकता अप्रैल में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स हैं। इसी चोट के कारण पिछले महीने प्रो रेसलिंग लीग के तीसरे सीजन में भी वे दिखाई नहीं दिए थे।

सुशील के नाम वापस लेने के बाद संघ ने प्रवीण राणा को 74 किग्रा भार वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है और अब सुशील की जगह प्रवीण या जीतेन्द्र चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख