1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sunil Chhetris penalty stroke & header helps Blue Tigers defeats low ranked Cambodia

सुनील छेत्री के पेनल्टी स्ट्रोक और हैडर के कमाल से भारत ने कंबोडिया को एशियाई क्वालिफायर्स में दी 2-0 से मात

AFC Cup
कोलकाता: भारत ने करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के दो गोल की बदौलत बुधवार को यहां साल्ट लेक स्टेडियम में एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर के मैच में अपने से कम रैंकिंग वाले कंबोडिया को 2-0 से शिकस्त दी।

इन दो गोल से छेत्री के 81 गोल हो गये है, उन्होंने 14वें मिनट में पेनल्टी से और फिर 60वें मिनट में हेडर से दूसरा गोल कर 106वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय टीम को जीत दिलायी।
हालांकि टीम अपने से 65 स्थान नीचे 171वें स्थान की कंबोडिया पर बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी थी, लेकिन उसे दो गोल के अंतर से ही हरा पायी।

अब भारतीय टीम क्वालीफायर के तीसरे दौर के ग्रुप डी में दूसरे मैच में 11 जून शनिवार को अफगानिस्तान के सामने होगी जिसकी रैंकिंग 150 है। (भाषा)
अगला लेख
पाक कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली का यह रिकॉर्ड भी तोड़ा (Video)