बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sports Minister, Vijay Goel, IOA
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (18:10 IST)

खेलमंत्री की आईओए को संबंध तोड़ने की चेतावनी

Other Sports News
नई दिल्ली। केंद्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) को कड़ी चेतावनी देते हुए  बुधवार को कहा कि यदि सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को आईओए के आजीवन अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जाता है तो आईओए के साथ तमाम संबंध तोड़ लिए जाएंगे।
       
गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा हम आईओए को कारण बताओ नोटिस भेजेंगे। जब तक कलमाड़ी और चौटाला दोनों को हटाया नहीं जाता है,  तब तक उनके साथ किसी भी मुद्दे पर कोई काम नहीं किया जाएगा और न ही उनके साथ कोई संबंध रखा जाएगा।
        
खेलमंत्री ने कहा आईओए के इस फैसले से हम अचंभे में है। आखिर आईओए ने दोनों दागी प्रशासकों को आजीवन अध्यक्ष बनाने का फैसला कैसे कर डाला। दोनों के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। हम इस मामले में रिपोर्ट मांगेगे और उचित कार्रवाई करेंगे।  
       
कलमाड़ी दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोप में नौ महीने तिहाड़ जेल में गुजार चुके हैं। पुणे में जन्मे कलमाड़ी पूर्व कांग्रेसी सांसद हैं और वह 1996 से 2011 तक आईओए के अध्यक्ष रहे थे। तिहाड़ जेल में नौ महीने गुजारने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
डेविड वॉर्नर के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत