suvichar
✕

दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी-20 में बांग्लादेश को हराया

Updated: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (12:59 IST)
ब्लोमफोंटेन। क्विटंन डिकाक के अर्द्धशतक और एंडिल फेलुकवायो की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 20 रन से हराया।
 
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज डिकॉक ने 59, एबी डिविलयर्स ने 49, फरहान बेहारडीन ने नाबाद 36 और डेविड मिलर ने नाबाद 25 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन ने 31 रन देकर 2 विकेट लिए।
 
बांग्लादेश की टीम जवाब में 9 विकेट पर 175 रन ही बना पाई। सौम्या सरकार (47) और मोहम्मद सैफुद्दीन (नाबाद 39) ने उसकी उम्मीदें बंधाए रखीं लेकिन नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के कारण आखिर वह में लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया।
 
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से फेलुकवायो ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा डेन पीटरसन, बियुरान हेंड्रिक्स और रोबी फ्राइलिंक ने भी 2-2 विकेट लिए। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टी-20 रविवार को पोटचेफ्सट्रूम में खेला जाएगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख