Hanuman Chalisa

सोमदेव, युकी ने भारत को विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में जगह दिलाई

Updated: रविवार, 19 जुलाई 2015 (19:04 IST)
क्राइस्टचर्च। सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी ने रविवार को यहां एशिया ओसियाना ग्रुप एक डेविस कप मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उलट एकल मैच जीतकर 3-2 की जीत के साथ भारत को विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में जगह दिलाई।

युकी ने अपने करियर में पहली बार निर्णायक 5वां मैच जीतकर भारत को जीत का तोहफा दिया। युकी ने माइकल वीनस को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 6-3 से हराया जबकि इससे पहले सोमदेव ने दिन के पहले मैच में मार्कस डेनियल को 2 घंटे और 18 मिनट में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर भारत को बराबरी दिलाई थी।
 
सोमदेव रविवार सुबह जब कोर्ट पर उतरे तो भारत के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था और देश के नंबर एक एकल खिलाड़ी ने निराश नहीं किया और टीम की उम्मीदों को बरकरार रखा।
 
अपने करियर में सिर्फ दूसरी बार 5वें और निर्णायक मुकाबले में खेल रहे युकी ने इसके बाद वीनस के खिलाफ दबदबा बनाते हुए आसान जीत दर्ज की। वीनस ने मुकाबले के पहले मैच में सोमदेव को हराकर उलटफेर किया था।
 
दिल्ली के 23 साल के युकी भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने अपने दोनों एकल मुकाबले जीते। पिछले साल सितंबर में बेंगलुरु में वह सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविच के खिलाफ निर्णायक 5वां मैच हार गए थे। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप