suvichar

सर्जियो पेरेज अमेरिकी ग्रां प्री में 8वें स्थान पर

Updated: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 (12:19 IST)
ऑस्टिन। फोर्स इंडिया के सर्जियो पेरेज ने अमेरिकी ग्रां प्री में 8वें स्थान पर रहकर 4 अंक हासिल किए जबकि निको हुल्केनबर्ग शुरुआती लैप में ही हादसे के कारण रिटायर हो गए। ग्रिड पर 11वें स्थान से शुरुआत करने वाले पेरेज आखिर में शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे। फोर्स इंडिया अब कंस्ट्रक्टर रेस में 138 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
 
हुल्केनबर्ग पहले ही कॉर्नर पर विलियम्स के वालटेरी बोटास से टकरा गए जिससे उन्हें रिटायर होना पड़ा। मर्सीडीज के लुईस हैमिल्टन ने अपने साथी रेसर निको रोसबर्ग को पछाड़कर रेस जीती। यह उनके करियर की 50वीं जीत है।
 
रेडबुल के डेनियल रिकियार्डे तीसरे स्थान पर रहे जबकि फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल चौथे, मैकलारेन के फर्नांडो अलोंसो 5वें, टोरो रोस्सो के कालरेस सेंज 6ठे और विलियम्स के फेलिपे मास्सा 7वें स्थान पर रहे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख