Daily Horoscope
✕

हालेप को हराकर सेरेना अंतिम 4 में

Updated: गुरुवार, 8 सितम्बर 2016 (14:53 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स ने 5वीं वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-2, 4-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना रिकॉर्ड 7वां अमेरिकी ओपन और करियर का 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की कोशिश में हैं। अब उनका सामना पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा।
 
10वीं वरीयता प्राप्त चेक खिलाड़ी कैरोलिना ने चौथे दौर में वीनस विलियम्स को हराया था जबकि क्रोएशिया की अना कोंजुह को 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने 2015 की उपविजेता राबर्टा विंची को 7-5, 6-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख