ramcharitmanas
✕

सेरेना ने रखा ऑस्ट्रेलियाई ओपन से वापसी का लक्ष्य

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (15:02 IST)
लास एंजिल्स। टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने कहा कि गर्भावस्था से उन्हें ‘नई ऊर्जा’ मिली है और वे जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन से वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगी। 'वोग' पत्रिका को दिए साक्षात्कार में 36 वर्षीय सेरेना ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेलने का लक्ष्य रखा है।
 
सेरेना अगले महीने मां बन सकती हैं। उन्होनें कहा कि मुझे पता हैं कि मैं खुद से बहुत ज्यादा उम्मीदें कर रही हूं, लेकिन मैं वहां खेलना चाहती हूं। बच्चे को जन्म देने के बाद मेरे पास 3 महीने का समय होगा, हालांकि यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इस साल गर्भावस्था के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली सेरेना अपना खिताब बचाने के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ी मार्गेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी करना चाहेंगी। 
 
उन्होंने कहा कि जाहिर है कि अगर मुझे उनकी बराबरी करने का मौका मिलता है तो मैं पीछे नहीं हटने वाली। उन्होंने कहा कि मैदान से हटने के बाद भी वे टेनिस मैचों खासकर बहन वीनस विलियम्स के मैचों को देखती थी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख