Daily Horoscope
✕

सेरेना की 7वें खिताब की राह आसान नहीं

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (15:01 IST)
मेलबोर्न। 6 बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कड़ा ड्रॉ दिया गया है जबकि मौजूदा चैंपियन एंजेलिक करबर को उनकी तुलना में आसान ड्रॉ मिला है। सोमवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 23वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए उतरने वाली सेरेना को शुरुआती दौर में ही विश्व की 7वें नंबर की स्विस खिलाड़ी बेलिंडा बेनसिच से भिड़ना होगा।
 
पिछले साल करबर से शीर्ष रैंकिंग गंवाने वाली दूसरी वरीयता प्राप्त सेरना को इसके बाद चौथे दौर में ब्रिटेन की योहाना कोंटा और क्वार्टर फाइनल में स्लोवाकिया की 6ठी वरीय डोमिनिका सिबुलकोवा का सामना करना पड़ सकता है। सेमीफाइनल में उन्हें यूएस ओपन की विजेता कारोलिना पिलिसकोवा से भिड़ना पड़ सकता है। 
 
यूएस ओपन में पिलिसकोवा ने सेरेना को हराया था। पिलिसकोवा को क्वार्टर फाइनल में एग्निस्का रादवांस्का से भिड़ना पड़ सकता है। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी करबर का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में फ्रेंच ओपन चैंपियन और 7वीं वरीय गार्बाइन मुगुरुजा से हो सकता है। उन्हें पहले दौर में उक्रेन की लेसिया सुरेंको से भिड़ना है। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख