Hanuman Chalisa

एक ही चयन पैनल चुनेगा खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (00:09 IST)
नई दिल्ली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को दिए जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में पहले राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार तथा द्रोणाचार्य पुरस्कारों का चयन अलग-अलग समितियां करती थीं लेकिन इस बार एक ही चयन पैनल सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का चयन करेगा।
 
यह चयन पैनल 12 सदस्यीय होगा और इसकी अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुकन्दकम शर्मा करेंगे। पैनल में छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज़ एमसी मैरीकॉम और पूर्व भारतीय फुटबॉ ल कप्तान बाइचुंग भूटिया को भी शामिल किया गया है।

पैनल में इनके अलावा पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान अंजुम चोपड़ा, पूर्व लांग जंपर अंजू बॉबी जार्ज तथा टेबल टेनिस कोच कमलेश मेहता को भी जगह मिली है।
 
खेल सचिव राधे श्याम झुलानिया, साई के महानिदेशक संदीप प्रधान टॉप स्कीम के सीईओ राजेश राजगोपालन के अलावा दो पत्रकारों को भी जगह दी गई है। यह समिति देश के दो सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, कोचों के लिए द्रोणाचार्य अवॉर्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद अवॉर्ड और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार का चयन करेगी।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख