suvichar

साइना इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में हारे

Updated: शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (16:37 IST)
जकार्ता। साइना नेहवाल को शुक्रवार को सत्र के दूसरे सेमीफाइनल में पहुंचने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा जबकि किदाम्बी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच से हारकर बाहर हो गए।


पिछले हफ्ते मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची आठवीं वरीयता प्राप्त साइना ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-7, 21-18 से मात देकर यहां महिला एकल के अंतिम चार में प्रवेश किया।

राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की चैम्पियन का सामना अब चीन की दो खिलाड़ियों ही बिंगजियाओ और चेन जियाओजिन के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल मैच की विजेता से होगा।

श्रीकांत हालांकि क्वार्टर फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी और एशियाई खेलों के चैम्पियन जोनाथन क्रिस्टी से 18-21, 19-21 से हार गए। वह इस तरह सत्र के दूसरे क्वार्टर फाइनल में बाहर हुए।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख