Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मारिन से हारीं साइना, मलेशिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती समाप्त

शनिवार, 19 जनवरी 2019 (14:58 IST)
कुआलालम्पुर। साइना नेहवाल का मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रभावशाली अभियान शनिवार को यहां महिला एकल सेमीफाइनल में ओलंपिक और विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन ने थाम दिया। इससे पहले 2017 में यहां खिताब जीतने वाली 28 वर्षीय साइना 40 मिनट तक चले मैच में स्पेन की चौथी वरीयता प्राप्त मारिन से 16-21, 13-21 से हार गई।


इस तरह से सत्र के पहले विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया। इस मुकाबले से पहले इन दोनों के बीच का रिकॉर्ड 5-5 से बराबरी पर था। साइना ने अच्छी शुरुआत की और 5-2 से बढ़त बनाई, लेकिन मारिन ने आक्रामक तेवर अपनाए और लगातार सात अंक बनाकर ब्रेक तक 11-9 से बढ़त हासिल कर ली।

साइना ने इसके बाद स्कोर 14-14 से बराबर किया लेकिन मारिन ने इसके बाद भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और 20 मिनट में पहला गेम अपने नाम किया। मारिन दूसरे गेम में हावी होकर खेलीं। उन्होंने शुरू में ही 6-1 से बढ़त बनाई और फिर ब्रेक तक वह 11-6 से आगे थीं।

साइना ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मारिन ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। इस स्पेनिश खिलाड़ी को आखिर में आठ मैच प्वाइंट मिले। साइना ने एक मैच प्वाइंट बचाया, लेकिन मारिन ने अगली बार सीधे रिटर्न पर मैच अपने नाम किया।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख