Hanuman Chalisa

साइना सेमीफाइनल में, भारत के विश्व बैडमिंटन में 2 कांस्य पक्के

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (14:34 IST)
ग्लास्गो। साइना नेहवाल ने शानदार वापसी करते हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जिससे फाइनल में पहली बार दोनों भारतीयों के मुकाबले की संभावना जगी है।
 
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना स्थानीय खिलाड़ी क्रिस्टी गिलमोर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है। जकार्ता में पिछली बार विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली साइना ने दुनिया की 31वें नंबर की खिलाड़ी गिलमोर को 21-19, 18-21, 21-15 से हराया। रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भारत को 2 पदक मिलेंगे।
 
साइना ने मैच के बाद कहा कि मुझे कठिन मुकाबले की उम्मीद थी लेकिन मैं हैरान हूं कि इतनी जल्दी जीत गई। कुछ कठिन रैलियां थीं लेकिन मुझे कोई मुश्किल नहीं आई। लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना का सामना अब 7वीं वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा जिसने 2 बार की गत चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन को 21-18, 14-21, 21-15 से हराया।
 
साइना के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी अहम है कि करियर के लिए खतरा बनी घुटने की चोट के बाद वह खराब फॉर्म से जूझती रही और अब वापसी कर रही है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख