Hanuman Chalisa
✕

साइना को पांचवीं, सिंधू को नौवीं वरीयता

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2016 (10:21 IST)
नई दिल्ली। भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को रियो डि जनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों में पांचवीं वरीयता दी गई है जबकि उनकी हमवतन पीवी सिंधू को नौवीं वरीयता मिली है।
भारतीय बैडमिंटन संघ ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि साइना को महिला एकल में ग्रुप ‘जी’ में रखा गया है। सिंधू को ग्रुप ‘एम’ में जगह मिली है। पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत को ग्रुप ‘एच’ में जगह मिली है और उनकी वरीयता नौवीं है।
 
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी को ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है जबकि मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी को ग्रुप ‘डी’ में जगह मिली है। मलेशिया के ली चोंग वेई को पुरुष एकल जबकि स्पेन की कैरोलिना मारिन को महिला एकल में शीर्ष वरीयता मिली है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख