Hanuman Chalisa

एशियाई स्वर्ण विजेता प्रियंका पर 8 साल का प्रतिबंध

Updated: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (17:01 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी (नाडा) ने 2014 में एशियाई खेलों में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली धाविका प्रियंका पवार पर डोप टेस्ट में विफल रहने के कारण आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया है। 
             
29 साल की प्रियंका को गत वर्ष हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय अंतरराष्‍ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान दो जुलाई को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया था। इसके बाद 29 जुलाई को उन पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया था। 
 
प्रियंका पर इससे पहले 2011 में भी पांच अन्य एथलीटों के साथ डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने के बाद दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। नाडा ने साथ ही उनके सभी पदक भी जब्त करने के आदेश दिए हैं। प्रियंका के केवल उन्हीं पदकों को जब्त किया जाएगा, जो उन्होंने नमूने देने के बाद जीते हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख