Hanuman Chalisa

बोपन्ना। डोडिज की जोड़ी सिनसिनाटी मास्टर्स क्वार्टर फाइनल में

शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (11:57 IST)
नई दिल्ली। रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिज की जोड़ी सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जिन्होंने जुआन सेबेस्टियन काबाल और फेबियो फोगनिनी को एक कड़े मुकाबले में हराया।
 
7वीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और डोडिज ने क्रोएशिया के काबाल और इटली के फोगनिनी को 5-7, 7-5, 10-8 से हराया। डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में सानिया मिर्जा और शुआई पेंग ने इरिना कामेलिया बेगू और रालूका ओलारू को 6-3, 6-7, 10-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
 
करीब 1 घंटे 41 मिनट तक चले नजदीकी मुकाबले में बोपन्ना और डोडिज ने अपन विरोधियों की सर्विस 2 बार तोड़ी लेकिन एक बार उनकी सर्विस भी टूटी। काबाल और फोगनिनी ने 7 ब्रेक प्वॉइंट बचाए जिससे बोपन्ना और डोडिज को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
 
बोपन्ना और डोडिज का सामना अब दूसरी वरीयता प्राप्त लुकाज कुबोज और मार्शेलो मेलो से होगा जिन्होंने डिएगो एस और मीशा ज्वेरेव को 7-5, 6-2 से हराया। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख