Daily Horoscope
✕

रोजर फेडरर को हराकर डेल पोत्रो बने चैंपियन

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (12:00 IST)
इंडियन वेल्स। अपने करियर के दौरान चोटों से जूझने वाले जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने रोजर फेडरर के इस साल के विजय अभियान पर रोक लगाकर रविवार रात यहां इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। पूर्व विश्व चैंपियन डेल पोत्रो ने फेडरर को 6-4, 6-7 (8/10), 7-6 (7/2) से हराकर दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी को वर्ष 2018 में पहली हार का स्वाद चखाया।

इसके साथ ही उन्होंने अपने खुद के विजय अभियान को 11 जीत पर भी पहुंचाया। इसमें पिछले महीने अकापुलको में जीता गया खिताब भी शामिल है। डेल पोत्रो ने कहा कि मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह सपने जैसा है। अर्जेंटीना के इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 3 मैच प्वॉइंट बचाए और तीसरे सेट के टाईब्रेकर में खिताब अपने नाम किया। यह मैच 2 घंटे 42 मिनट तक चला। डेल पोत्रो की यह फेडरर के खिलाफ 25 मैचों में केवल 7वीं जीत है। फेडरर ने इस साल लगातार 17 मैच जीते लेकिन अब सत्र का उनका रिकॉर्ड 17-1 हो गया है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख