sundarkand

फेडरर ने स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट में टियाफो को दी मात

Updated: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (13:12 IST)
बासेल (स्विट्जरलैंड)। शीर्ष वरीय खिलाड़ी रोजर फेडरर ने स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में अमेरिका के युवा फ्रांसेस टियाफो को 6-1, 6-3 से शिकस्त देकर शुरुआत की। 
 
एक हफ्ते पहले शंघाई फाइनल में फेडरर ने राफेल नडाल को पस्त किया था। वे अपनी शीर्ष फॉर्म में चल रहे हैं, जो स्थानीय दर्शकों के सामने कई जीत दर्ज चुके हैं। अब फेडरर का सामना फ्रांस के बेनोइट पेयरे से होगा जिन्होंने अमेरिका के स्टीव जॉनसन पर 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की।
 
गत चैंपियन और दूसरे वरीय मारिन सिलिच महज 30 मिनट में अगले दौर में पहुंच गए, क्योंकि जर्मनी के फ्लोरियन मेयर ने हटने का फैसला किया। तीसरे वरीय डेविड गोफिन ने जर्मनी के पीटर गोजोवजिक को 6-2, 7-5 से जबकि 5वें वरीय जैक सोक ने कनाडा के वासेक पोसपिसिल को 3-6, 7-6, 7-5 से मात दी। अर्जेंटीना के लिएनार्डो मेयर ने 8वें वरीय मिशा ज्वेरेव को 7-5, 7-5 से पराजित किया। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख