sundarkand
✕

ग्रास कोर्ट पर पहला ही मैच हारे फेडरर

Updated: गुरुवार, 15 जून 2017 (14:34 IST)
स्टटगार्ट (जर्मनी)। 18 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर की सत्र में वापसी को यहां स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में विश्व के 302वीं रैंकिंग के टॉमी हास के हाथों मिली शिकस्त से बड़ा झटका लगा है।

फेडरर को पहले दौर में बाई मिली थी जबकि अंतिम 16 राउंडों में अपना पहला मैच खेलने उतरे स्विस खिलाड़ी कड़े संघर्ष के बाद हास से 2-6, 7-6, 6-4 से मुकाबला हार बाहर हो गए। जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन और फिर इंडियन वेल्स तथा मियामी मास्टर्स जीतने के बाद फेडरर संपूर्ण क्ले कोर्ट सत्र से बाहर रहे थे और स्टटगार्ट ओपन से वे वापसी करने उतरे थे।

35 वर्षीय फेडरर के लिए विंबलडन की तैयारी के लिहाज से स्टटगार्ट अहम टूर्नामेंट था। वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम को 8 बार जीत चुके स्विस खिलाड़ी ने हालांकि ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट पर अपने पहले मैच में अच्छी शुरुआत की और पहला सेट 6-2 से आसानी से जीत लिया। लेकिन 39 वर्षीय हास ने फिर कमाल की वापसी की और बेसलाइन से जबरदस्त शॉट खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनके सामने हमवतन मिशा ज्वेरेव होंगे।

फेडरर ने शुरुआती ब्रेक हासिल किया और अच्छा बैकहैंड खेल दिखाया। उन्होंने पूर्व नंबर 2 खिलाड़ी हास की सर्विस भी ब्रेक की। हालांकि रैंकिंग में 300 के पार खिसक गए हास के सामने फेडरर ने दूसरे सेट में मैच अंक गंवाया और हास ने यह सेट जीत मैच को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया, जहां उन्होंने शुरुआत में ही फेडरर की सर्विस ब्रेक की और दूसरे मैच प्वॉइंट के साथ अपनी यादगार जीत हासिल कर ली। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख