dharma sangrah
Wed, 30 Sep 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Roger Federer

फेडरर सेमीफाइनल में, वोज्नियाकी मियामी ओपन के फाइनल में

Roger Federer
की बिसकेन। रोजर फेडरर ने कड़े मुकाबले में टॉमस बर्डीच को हराकर यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।
 
दुनिया के पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी चौथे वरीय फेडरर ने क्वार्टर फाइनल में बर्डीच को 6-2, 3-6, 7-6 से हराया। फेडरर सेमीफाइनल में दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी निक किर्गियोस से भिड़ेंगे जिन्होंने 16वें वरीय एलेक्सांद्र ज्वेरेव को 6-4, 6-7, 6-3 से शिकस्त दी।
 
महिला एकल में 12वीं वरीय कैरोलिन वोज्नियाकी भी दूसरी वरीय कैरोलिना प्लिसकोवा को 5-7, 6-1, 6-1 से हराकर 10 प्रयास में पहली बार फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पिछले साल की तुलना में गुजरात लॉयंस की टीम अधिक संतुलित : कोटक