Hanuman Chalisa

फेडरर ने दिए जल्दी ही संन्यास लेने के संकेत

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (14:14 IST)
मेलबर्न। चिर प्रतिद्वंद्वी रफेल नडाल को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर ने संकेत दिया कि वह कैरियर के आखिरी पड़ाव पर हैं।
स्विटजरलैंड के इस 35 वर्षीय धुरंधर ने कहा कि अगले साल उनके यहां लौटने की गारंटी नहीं है। उन्होंने रविवार को नडाल को पांच सेटों के फाइनल में हराकर 18वां ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीता।
 
उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि अगले साल मिलेंगे लेकिन नहीं भी मिले तो यहां इस साल प्रदर्शन शानदार रहा। मैं बहुत खुश हूं।' इतने साल तक संन्यास की अटकलों को खारिज करते आ रहे फेडरर ने कहा कि उन्हें अब पता है कि चोटों के कारण उन्हें विदा लेनी पड़ सकती है।
 
उन्होंने कहा, 'यदि मैं चोटिल हो गया या अगले साल नहीं खेल सका तो कौन जानता है कि आगे क्या होगा। आप नहीं जानते कि अगला ग्रैंडस्लैम कब जीतेंगे या जीतेंगे भी कि नहीं। इस मुकाम पर आपको पता नहीं होता कि अगला मौका कब मिलेगा।' उन्होंने कहा, 'मैंने ऐसा सोचा नहीं है कि यह मेरा आखिरी ऑस्ट्रेलियाई ओपन है। उम्मीद है कि मैं वापस आ सकूंगा लेकिन यह उम्मीद ही है।' (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख