• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rio Olympics, Egypt,
Written By
Last Modified: सोमवार, 1 अगस्त 2016 (17:38 IST)

रियो में ठंड से परेशान मिस्र की तैराक

Rio Olympics
रियो डि जनेरियो। मिस्र की तैराकी टीम को अपने यहां 40 डिग्री तापमान में अभ्यास करने की आदत है और इसलिए रियो ओलंपिक का तरणताल उन्हें काफी ठंडा लग रहा है और इससे बचने के लिए गर्मागर्म चाय का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
मारियां लेंक एक्वेटिक सेंटर में कर्मचारी लयबद्ध तैराकी में भाग लेने वाले मिस्र के तैराकों के लिए हमेशा गर्म चाय तैयार रख रहे हैं। मिस्र के तैराक नरिमन अली ने कहा कि हम खुद को गर्म रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।  
 
इस समय काहिरा में तापमान 40 डिग्री के करीब है जबकि रियो में इसकी तुलना में काफी ठंड है। यहां का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
निशिकोरी को हराकर जोकोविच ने जीता 'रोजर्स कप खिताब'