रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rape, female shooter, shooting coach, female shooter rape
Written By
Last Modified: रविवार, 4 दिसंबर 2016 (18:45 IST)

महिला निशानेबाज ने लगाया कोच पर दुष्कर्म का आरोप

Rape
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर की एक महिला निशानेबाज के अपने ही कोच पर दुष्कर्म के संगीन आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला निशानेबाज का आरोप है कि उसके कोच ने सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीने को दिया था जिसके बाद बेहोशी की हालत में कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला निशानेबाज की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और कानून के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को 2 साल से जानती है। आरोपी उसे कोचिंग देता था। जन्मदिन के अवसर पर कोच उसे बधाई देने के लिए घर पर भी आया था, जहां आरोपी ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
स्टीवन स्मिथ के तूफानी शतक से ऑस्ट्रेलिया जीता