suvichar
✕

मुंबई को पारी और 20 रन से हराकर कर्नाटक सेमीफाइनल में

Updated: रविवार, 10 दिसंबर 2017 (19:57 IST)
नागपुर। कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के चौथे ही दिन आज यहां मुंबई को पारी और 20 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कर्नाटक ने मुंबई के पहली पारी के 173 रन के जवाब में 570 रन बनाकर पहली पारी में 397 रन की विशाल बढ़त हासिल की थी।


मुंबई की 41 बार की चैंपियन टीम जामथा के वीसीए स्टेडियम में दूसरी पारी में 114.5 ओवर में 377 रन पर सिमट गई, जिससे कर्नाटक ने पांच दिवसीय मैच के चौथे ही दिन आसान जीत दर्ज की। मंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 180 गेंद में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाए। आकाश पारकर ने भी 186 गेंद में 11 चौकों से 65 रन बनाने के अलावा सूर्यकुमार के साथ चौथे विकेट के लिए 98 रन जोड़े।

मुंबई ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 120 रन से की थी। सूर्यकुमार के रन आउट होने के बाद आकाश ने सिद्धेश लाड के साथ भी पांचवें विकेट के लिए 52 रन जोड़े। आकाश को ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम ने पैवेलियन भेजा।

पहली पारी में हैट्रिक सहित छह विकेट चटकाने वाले कप्तान विनय कुमार ने इसके बाद लाड (31) और मुंबई के कप्तान आदित्य तारे (0) की पारी का अंत किया। गौतम (छह विकेट पर 104 रन) ने इसके बाद मुंबई की पारी को समेटा। पदार्पण कर रहे शिवम दुबे ने अंत में 91 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों से 71 रन की पारी खेली लेकिन टीम को पारी की हार से नहीं बचा पाए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख