biodatamaker

रामकुमार एकल में करियर की सर्वश्रेष्ठ 168वीं रैंकिंग पर

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2017 (17:37 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका में विनेटका चैलेंजर के फाइनल में पहुंचे रामकुमार रामनाथन 16 स्थान के फायदे से एटीपी एकल रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 168वें स्थान पर पहुंच गए। रामकुमार को विनेटका चैलेंजर से 48 अंक मिले थे।
 
चेन्नई के 22 साल के रामकुमार अब पुरुष एकल में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं जबकि उनके बाद युकी भांबरी (212), प्रजनेश गुणेश्वरन (214), एन श्रीराम बालाजी (293) और सुमित नागल (306) का नंबर आता है।
 
युगल में रोहन बोपन्ना 22वें स्थान पर खिसक गए हैं, लेकिन दिविज शरण (51) और पूरव राजा (52) को क्रमश: छ: और पांच स्थान का फायदा हुआ है। अनुभवी लिएंडर पेस भी तीन पायदान के फायदे से 59वें स्थान पर हैं। जीवन नेदुनचेझियान (98) को हालांकि आठ स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

महिला रैंकिंग में सानिया युगल में सातवें स्थान पर बरकरार है। एकल में अंकिता रैना 227वें स्थान (तीन स्थान का नुकसान) के साथ भारत की शीर्ष खिलाड़ी हैं। करमन कौर थंडी ने नेमान आईटीएफ प्रतियोगिता में उप विजेता बनने के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ 400वीं रैंकिंग हासिल की। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख