Hanuman Chalisa
✕

आईपीएल नीलामी हर साल होगी, विश्व कप नहीं : राहुल द्रविड़

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (21:34 IST)
क्वींसटाउन। भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने अपने खिलाड़ियों से इस सप्ताह होने वाली आईपीएल नीलामी की परवाह किए बिना पूरा ध्यान अंडर-19 विश्व कप पर लगाने के लिए कहा है। तीन बार की चैम्पियन भारतीय टीम शुक्रवार को बांग्लादेश से खेलेगी।


कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभमान गिल, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और हार्विक देसाइ बेंगलुरु में शनिवार और रविवार को होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे।

द्रविड़ ने कहा, इस तथ्य से छिपा नहीं जा सकता कि नीलामी हो रही है। उन्होंने कहा, यह दिखावा करने की जरूरत नहीं है कि हमें इसके बारे में नहीं पता। हमने इस पर बात की। हमें फोकस दीर्घकालीन लक्ष्यों पर रखना है, अल्पकालिक नहीं।

द्रविड़ ने कहा, आईपीएल नीलामी पर लड़कों का वश नहीं है। एक या दो नीलामी से उनके करियर पर कोई दीर्घकालीन असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, नीलामी तो हर साल होगी, लेकिन हर साल उन्हें भारत के लिए संभवत: विश्व कप सेमीफाइनल खेलने का मौका नहीं मिलेगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख