Bhai Dooj
✕

एटीपी हाले ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में रोजर फेडरर को हटा नडाल फिर बने नंबर 1

Updated: सोमवार, 25 जून 2018 (18:56 IST)
पेरिस। स्पेन के राफेल नडाल पुरुषों के एटीपी रैंकिंग में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर को पछाड़कर फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
 
 
 
फेडरर को एटीपी हाले ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में हार का खामियाजा रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाकर चुकाना पड़ा। क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच रविवार को फाइनल में फेडरर को 7-6 (8/6), 3-6, 6-2 से हराया था। इस हार से फेडरर अपना 99वें खिताब से वंचित रहने के साथ 50 रैंकिंग अंक भी गंवा बैठे।
 
नडाल ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने के बाद रैंकिंग हासिल की थी लेकिन फेडरर ने स्टटगार्ड कप में जीत के साथ फिर से शीर्ष पर आ गए थे। क्वींस क्लब के चैंपियन मारिन सिलिच 1 स्थान के सुधार के साथ 5वें स्थान पर आ गए हैं जबकि पूर्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच 5 स्थानों के सुधार के साथ 17वें स्थान पर आ गए हैं।
 
डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पिछले सप्ताह कोर्ट से दूर रहने के बाद भी सिमोना हालेप शीर्ष पर बरकरार है। इसमें शीर्ष 10 खिलाड़ियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख