suvichar

सिंधु क्वार्टर फाइनल में, पी. कश्यप हारे

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (13:00 IST)
सोल। पीवी सिंधु और समीर वर्मा ने गुरुवार को यहां सीधे गेम में जीत दर्ज कर 6,00,000 डॉलर की इनामी राशि की कोरिया सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि पी. कश्यप करीबी मुकाबले में हारकर बाहर हो गए।
 
ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधु ने थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल को 22-20, 21-17 से मात दी और अब वे जापान की मिंतासु मितानी से भिड़ेंगी जिन्होंने 2014 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और 2012 फ्रेंच ओपन के फाइनल्स में साइना नेहवाल को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
 
हांगकांग सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंचने वाले और सैयद मोदी ग्रां पी गोल्ड के विजेता समीर ने हांगकांग के वोंग विंग कि विन्सेंट को 41 मिनट में 21-19, 21-13 से शिकस्त दी। अब उनकी भिड़ंत स्थानीय प्रबल दावेदार सोन वान हो से होगी।
 
पुरुष एकल में हालांकि सोन वान को हालांकि कश्यप को हराने में मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने इस भारतीय खिलाड़ी को 1 घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 17-21, 21-16 से पराजित कर अंतिम 8 में प्रवेश किया। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख