Daily Horoscope
✕

पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच 27-27 से मैच टाई

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (00:16 IST)
हैदराबाद। वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण में गत चैंपियन पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच रविवार को खेला गया मुक़ाबला रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचने के बाद 27-27 की बराबरी पर छूटा। 
              
हैदराबाद के गाचीबावली स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में पटना और यूपी के बीच पांचवें सत्र का तीसरा टाई मैच खेला गया, जिसमें दोनों टीमें 27-27 की बराबरी पर रहीं। 
              
जोन बी में पटना की टीम चार मैचों में तीन जीत और ड्रॉ के साथ 18 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। वहीं यूपी पांच मैचों में तीन जीत, एक हार और ड्रॉ के साथ 18 अंक लेकर तीसरे स्थान रर है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहने से दोनों को तीन-तीन अंक मिले। 
               
गत चैंपियन पटना के लिए प्रदीप नरवाल ने नौ, मोनू गोयता ने आठ, विशाल माने ने तीन और जयदीप ने दो अंक बटोरे। वहीं यूपी के लिए नितिन ताेमर ने आठ, महेश गौड़ ने छह, रिशांक देवदिगा ने चार और पंकज ने तीन अंक अर्जित किए।
              
पटना की टीम ने रेड से 18, डिफेंस से छह और तीन अतिरिक्त अंक हासिल किए। इसके अलावा यूपी की टीम ने रेड से 16, डिफेंस से नौ और दो अतिरिक्त अंक बटोरे। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख