Daily Horoscope
✕

प्रीमियर बैडमिंटन लीग में पहुंची बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू

Updated: रविवार, 30 दिसंबर 2018 (18:35 IST)
अभिजीत देशमुख 
 
पुणे। वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी टीम पुणे 7 एसेस ने स्तन कैंसर के लिए अपना समर्थन दिया। पुणे की टीम ने गुलाबी रंग के पोशाख पहनकर बैडमिंटन के सभी मुकाबले खेले और मुंबई रॉकेट्स पर जीत भी हासिल की।
 
इससे पहले तापसी पन्नू और उनकी टीम स्तन कैंसर के मरीजों का इलाज करने वाली एक एनजीओ प्रशांति कैंसर केयर सेंटर पर मरीजों के साथ वक्त बिताया। उन्होंने उनसे टीम का समर्थन करने के लिए भी कहा क्योंकि वे अपने पदार्पण वर्ष में पीबीएल खिताब जीतने के लिए तैयार हैं। एनजीओ से जुड़े युवा और वृद्धों की एक विशाल टुकड़ी और कई बच्चे बाद में टीम को अपना समर्थन दिखाने के लिए स्टेडियम में आए और हौंसला बढ़ाया। 
तापसी, जिन्होंने अपनी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और व्यापक रूप से स्वीकार की गई फिल्म 'पिंक' के माध्यम से एक संवेदनशील मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि मैं हमेशा इस कारण से कुछ करना चाहती थी और यह उस दिशा में सिर्फ एक छोटा कदम है। मैं आज उनसे मिलने वाली भावनाओं से अभिभूत हूं। मैं उनके चरित्र की ताकत को सलाम करती हूं। भगवान हर महिला को दर्द सहन करने और उस पर जीत हासिल करने के लिए ताकत दे।
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख