शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Portugese Bike racer impregnates sister and gets hitched
Written By
Last Updated : मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (15:41 IST)

बहन को गर्भवती करने के बाद इस खिलाड़ी ने की शादी, 13 साल तक छुपाया राज

बहन को गर्भवती करने के बाद इस खिलाड़ी ने की शादी, 13 साल तक छुपाया राज - Portugese Bike racer impregnates sister and gets hitched
राखी के त्यौहार के ठीक बाद यह सुनने में आपको अजीब लगेगा लेकिन पुर्तगाल के मोटरसाइकल रेसर ने अपनी बहन से शादी कर ली है। उन्होंने हाल ही में यह खुलासा किया। दोनों भाई बहन के बीच में प्रेम संबंध 13 साल पहले ही स्थापित हो गया था। लेकिन इसको दोनों ने गुप्त रखा। 
 
26 वर्षीय पुर्तगाल के स्टार रेसर मोगुल ओलिवेरा ने अपनी सौतेली बहन और गर्लफ्रेंड एंड्रिया पेमेंटा से शादी कर ली है। यही नहीं वह गर्भवती भी हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। 
 
पुर्तगाल के लिये पहली बार मोटरसाइकलिंग में विश्व चैम्पियनशिप जीतने वाले स्टार रेसर इस खबर के बाद सुर्खियों में है। 
 
मिगुएल ने जुलाई में अपनी शादी के दिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘इस वीकेंड हमने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ पा लिया है। हमने शादी के जरिए अपने प्यार को पूरी तरह से एक रिश्ते में जोड़ दिया है और हम इसे आपके साथ बांटना चाहते हैं। मैं अपनी पत्नी के साथ अपना जीवन साझा करने के लिए खुश और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। वह मेरी सबकुछ है। आप सभी का धन्यवाद।’
 
मिगुएल ओलिवेरा ने अपनी बहन से रिश्ते को लेकर कहा, ‘प्यार से पहले बहुत अच्छी दोस्ती थी। हम एक साथ पले हैं। कुछ ऐसा हुआ जब हमें एहसास हुआ कि यह दोस्ती से ज्यादा है। हमारे बीच बहुत मजबूत प्यार है। हम पहले ही शादी करने वाले थे। लेकिन मेरी एक रेस थी और हमें इसे आगे टालना पड़ा।’
 
मिगुएल के पिता पाउलो ने इस खबर का खुलासा किया था कि उनके बेटे ने सितंबर 2020 में उनकी दूसरी पत्नी क्रिस्टीना की बेटी से सगाई कर ली है। स्पेनिश खेल समाचार पत्र मार्का से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि मेरे बेटे की शादी उसने जिसको चाहा उसी महिला से हो रही है।’(वेबदुनिया डेस्क)