ramcharitmanas

पेत्रा क्वितोवा ने एश्ले बार्टी को हराकर जीता सिडनी इंटरनेशनल खिताब

Updated: रविवार, 13 जनवरी 2019 (19:36 IST)
सिडनी। पेत्रा क्वितोवा ने वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम की जबरदस्त तैयारियों का संकेत देते हुए सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में दूसरी बार महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है। चेक गणराज्य की क्वितोवा ने घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी एश्ले बार्टी को 3 सेटों तक चले महिला एकल फाइनल में 1-6, 7-5, 7-6 से हराया और दूसरी बार सिडनी में विजेता बनीं। क्वितोवा ने वर्ष 2015 में भी यहां खिताब जीता था।
 
 
क्वितोवा की हालांकि शुरुआत काफी खराब रही और ओपनिंग गेम में उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी और कई बेजां भूलें भी कीं जिससे वे पहला सेट 1-6 से गंवा बैठीं। विश्व की 8वें नंबर की खिलाड़ी ने लेकिन दूसरे सेट में वापसी कर ली और बार्टी के खिलाफ 6-5 की बढ़त बनाई और सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट में पहुंचा दिया।
 
क्वितोवा ने मैच में 45 बेजां भूलें कीं जबकि बार्टी ने 33 भूलें कीं। हालांकि चेक खिलाड़ी ने 31 विनर्स लगाए, जो उनकी विपक्षी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से 9 अधिक हैं। 2 घंटे 19 मिनट में खिताब जीतने के बाद क्वितोवा ने कहा कि एश्ले, मैं जानती हूं कि यह मैच काफी मुश्किल था, घर में हारने का भी दुख होता है लेकिन मुझे यकीन है कि एक दिन तुम भी जीत जाओगी। ऑस्ट्रेलिया ओपन के लिए शुभकामना! विश्व में 15वें नंबर की खिलाड़ी बार्टी गत वर्ष भी सिडनी फाइनल में हार गई थीं। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख