kalsarpa dosh calculator
✕

पी. कश्यप 'कनाडा ओपन' के सेमीफाइनल में, सौरभ वर्मा हुए बाहर

Updated: शनिवार, 6 जुलाई 2019 (15:22 IST)
कैलगेरी। राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पी. कश्यप ने यहां 75000 डॉलर इनामी राशि के कनाडा ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा क्वार्टर फाइनल में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

छठे वरीय कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के लुकास क्लेरबोउट को एक घंटे और 16 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 12-21, 23-21, 24-22 से शिकस्त दी जबकि सौरभ को चीन के ली शी फेंग से सीधे सेट में 15-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इंडियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कश्यप को लुकास से कड़ी टक्कर मिली। लुकास ने पहला गेम आसानी से 21-12 से जीत लिया, लेकिन कश्यप ने अनुभव का फायदा उठाते हुए लगातार 2 करीबी गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

फाइनल में पहुंचने के लिए कश्यव को चौथे वरीय चीनी ताइपे की वांग जू वेई की चुनौती से पार पाना होगा। 32 साल के कश्यप का वांग के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने मार्च में इंडियन ओपन सहित पिछले 2 मुकाबलो में वांग को हराया है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख