Hanuman Chalisa
✕

कश्यप, समीर और प्रणय यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Updated: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (13:02 IST)
अनाहीम। भारतीय शटलर पी. कश्यप, समीर वर्मा और एचएस प्रणय ने यहां 1,20,000 डॉलर इनामी राशि के यूएस ओपन ग्रां प्री गोल्ड की पुरुष एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
 
कश्यप ने हंगरी के जर्जले क्रास्ज के दूसरे गेम के बीच में रिटायर होने से दूसरे दौर में प्रवेश किया जिसमें स्कोर 21-18, 17-6 से भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में रहा। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन ने फिर श्रीलंका के 16वें वरीय निलुका करुणारत्ने को प्री क्वार्टर फाइनल में 21-19, 21-10 से शिकस्त दी।
 
कश्यप अब हमवतन और 5वें वरीय समीर वर्मा से भिड़ेंगे जिन्होंने क्रोएशिया के ज्वोनीमीर दुर्किनजाक और ब्राजील के यगोर कोएल्हो पर जीत दर्ज की। कंधे की चोट से वापसी कर रहे समीर ने दुर्किनजाक को पहले मैच में 21-19, 25-27, 21-15 और फिर नौवें वरीय यगोर को 18-21, 21-14, 21-18 से शिकस्त दी।
 
दूसरे वरीय एचएस प्रणय ने आयरलैंड के जोशुआ मागी को 21-13, 21-17 से पराजित करने के बाद नीदरलैंड्स के 12वें वरीय मार्क कालजोउऊ को 48 मिनट में 21-8, 14-21, 21-16 से हराया। प्रणय का सामना 8वें वरीय जापान के कांता सुनेयामा से होगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख