शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Other Sports News, Saina Nehwal, badminton star, Australian Open Super Series, Narendra Modi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 12 जून 2016 (19:55 IST)

मोदी ने दी साइना नेहवाल को 'ऑस्ट्रेलियाई ओपन' जीतने पर बधाई

Other Sports News
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज जीतने पर बधाई दी।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि साइना नेहवाल को इस शानदार जीत पर बधाई। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर शिखर धवन ने भी साइना को बधाई दी।
 
 
बच्चन ने लिखा कि साइना, आप लगातार हमें भारतीय होने पर गर्व करने के अवसर दे रही हैं। वेल डन ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन। धवन ने लिखा कि साइना नेहवाल को दूसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब पर बधाई। आपने हमें गौरवान्वित किया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इंदर मल्होत्रा के निधन पर सुमित्रा महाजन को शोक